MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026: हाई कोर्ट में 1174 पदों पर बम्पर भर्ती जल्दी देखें लास्ट डेट – PDF

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 के तहत सहायक ग्रेड-III के 1,174 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए Graduation के साथ निर्धारित Computer Qualification जरूरी है। उम्मीदवारों के पास CPCT Score Card एवं परीक्षा उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त संस्था से 1 Year Computer Application Diploma होना चाहिए।

Age Limit न्यूनतम 18 वर्ष है और वर्ग के अनुसार अधिकतम आयु 40 से 45 वर्ष तक निर्धारित है। योग्य अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक Online Apply कर सकते हैं। Selection Process में Online Preliminary Exam (100 Marks) और Hindi Typing Skill Test (50 Marks) शामिल है।

इस लेख में MP High Court Vacancy 2026 Notification, Education Qualification, Age Limit, Age Relaxation, Important Dates, Application Fees, Selection Process, Apply Online Process और Important Links की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार Official Notification PDF जरूर पढ़ें और सभी Eligibility Conditions जांचने के बाद ही आवेदन करें।

MP High Court Vacancy 2026 Notification PDF

Official PDF Download

यह भी देखें : India Post GDS Schedule II Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 28,636 पदों पर सीधी भर्ती

यह भी देखें :IOCL Apprentice Recruitment 2026: 433 पदों पर बिना Written Exam के होगा Selection

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Details

  • कुल रिक्तियां: 1,174 पद
  • पद: सहायक ग्रेड-III
  • विभाग: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापनाएं।

Education Qualification

दोस्तों आपको इस भर्ती में शामिल होने के लिए निचे दिए गए अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का पालन करना होगा जो आप निचे देख सकते हैं | अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल पीडीऍफ़ देखें |

शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त University से किसी भी विषय में Graduation
Computer QualificationMP Government से मान्यता प्राप्त संस्था से CPCT Score Card + परीक्षा उत्तीर्ण
याMP Government से मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्ष का Computer Application Diploma

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Age Limit

अधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आयु सीमा का सभी इच्छुक उम्मीदवार को गंभीरता से पालन करना होगा अन्यथा आप इस भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे | आयु सीमा में छुट के लिए अभ्यर्थी को अधिकारिक तौर पर प्रमाण पत्र या दस्तावेज दिखना होगा |

Official PDF के अनुसार आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होना जरूरी है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

श्रेणीआयु सीमा
सभी पात्र अभ्यर्थीन्यूनतम 18 वर्ष
अनारक्षित पुरुष (मध्यप्रदेश व अन्य राज्य)अधिकतम 40 वर्ष
EWS पुरुष (मध्यप्रदेश)अधिकतम 40 वर्ष
OBC / SC / ST पुरुष व महिला (मध्यप्रदेश)अधिकतम 45 वर्ष
शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी व नगर सैनिकअधिकतम 45 वर्ष
सभी महिला एवं दिव्यांग महिला अभ्यर्थी (मध्यप्रदेश व अन्य राज्य)अधिकतम 45 वर्ष

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Age Relaxation

श्रेणीछूट / विशेष प्रावधान
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार आयु में छूट
उच्च न्यायालय/जिला न्यायालय कर्मचारीसमकक्ष संविदा पद पर 5 वर्ष या अधिक सेवा होने पर संविदा सेवा अवधि के बराबर छूट, अधिकतम आयु 55 वर्ष तक

यह भी देखें :RRB JE 2026 Notification – रेलवे 3993 पदों पर भर्ती, Diploma वालों के लिए बड़ा मौका!

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Last Date

ऑनलाइन आवेदन शुरू17 अगस्त 2026, दोपहर 12:00 बजे से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026, शाम 05:00 बजे तक
आवेदन में त्रुटि सुधार शुरू19 सितंबर 2026, दोपहर 12:00 बजे से
त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026, शाम 05:00 बजे तक
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षाबाद में अधिसूचित की जाएगी

नोट: इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु अधिकारिक अधिसूचना पीडीऍफ़ को ध्यान से पढ़ें और समय सीमा का ध्यान रखें |

Selection Process

1. प्रारंभिक परीक्षाOnline Preliminary Exam – 100 अंक
2. कौशल परीक्षाहिन्दी टाइपिंग की कौशल परीक्षा – 50 अंक

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Application Fees

आप सभी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरते समय अधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आवेदन शुल्क को श्रेणी अनुसार भिन्न भिन्न हैं उसका भुगतान करके आगे बढ़ना होगा | बिना आवेदन शुल्क के आपका आवेदन नहीं लिया जायगा |

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹943.40
OBC / EWS / SC / ST / PH₹743.40
भुगतान का माध्यमCredit Card, Debit Card या Net Banking

MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Apply Online

दोस्तों MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Official PDF के अनुसार आवेदन MP High Court की official website के माध्यम से Online करना होगा। प्रक्रिया को आसान भाषा में निचे दिए गए बिन्दुओ के मध्यान से इस तरह समझें:-

  • सबसे पहले MP High Court की official website पर जाएं और Recruitment/Result सेक्शन खोलें।
  • “Click on Online Application Forms/Admit Cards” पर क्लिक करके Assistant Grade-III भर्ती का Advertisement खोलें।
  • Advertisement को ध्यान से पढ़कर Registration लिंक पर जाएं और अपना Registration पूरा करें। Registration के बाद आपके दर्ज किए गए Mobile Number और E-mail ID पर User-ID और Password भेजे जाएंगे।
  • मिले हुए User-ID & Password से Login करके Application Form खोलें और मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • आवेदन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • Form भरने के बाद Preview करके सभी Details अच्छी तरह Check करें, क्योंकि Submit करने के बाद जानकारी में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
  • सही जानकारी की पुष्टि करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और निर्धारित Application Fee का भुगतान करें।
  • Fee का Payment Debit Card या Internet Banking के माध्यम से किया जा सकता है।
  • आवेदन सफलतापूर्वक Submit होने के बाद Application Form का Printout निकालकर सुरक्षित रखें।
  • यह आगे की भर्ती प्रक्रिया में काम आ सकता है। यदि Form भरते समय कोई Error/Correction रह गई हो, तो निर्धारित Edit Application अवधि में केवल उन्हीं प्रविष्टियों में सुधार किया जा सकेगा जिनकी अनुमति दी गई है।
  • Registration के समय भरी गई जानकारी में Correction की अनुमति नहीं है। आवेदन और Fee जमा करने की Last Date का विशेष ध्यान रखें। अंतिम समय में Server/Banking समस्या से बचने के लिए आवेदन पहले ही पूरा करना बेहतर है। PDF में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में शुल्क जमा न होने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Apply OnlineDirect Link
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Official NotificationDownload
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Official WebsiteMP High Court
New JobsHome Page

Leave a Comment